प्रतापगढ़: देनवा गांव में नाले में गिरा मिला हिरण, इलाज के अभाव में हुई मौत, पशु विभाग ने किया पोस्टमार्टम
प्रतापगढ़ जनपद के देनवा गांव में एक हिरण मंगलवार को सुबह 9:30 बजे ग्रामीणों को नाले में तड़पता दिखाई दिया। जानकारी ग्रामीणों ने पृथ्वी का चौकी इंचार्ज को दिया। सूचना पर लक्ष्मीकांत सिंगर मौके पर पहुंचे नाले में पड़े हिरण को बाहर निकलवाया। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग के साथ चिकित्सा टीम को दिया 2 घंटे विलंब से टीम मौके पर पहुंची। तब तक उसकी मौत हो गई।