प्रतापगढ़: कंजा सराय गुलामी गांव में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट, दो लोग घायल
सराय गुलामी गांव निवासी मुजम्मिल हुसैन का आरोप है कि उनका पोता मुअल्लिम हुसैन को पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी 20, 25 की संख्या में पीट रहे थे। शोर शराबे पर वह दौड़े तो उन्हें भी जमकर मारा पीटा गया। यह घटना मंगलवार की शाम 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है। दोनों घायल कोतवाली जाकर आरोपियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।