प्रतापगढ़: महासिनपुर गांव में 4 वर्ष की मासूम को टक्कर मारकर भाग रहे बोलेरो को पकड़ने गए युवक की चालक ने रौंद दी मौत
महासिनपुर गांव में सोमवार को एक बोलेरो गाड़ी निकली। सड़क के बगल खड़ी ममता उम्र 04 वर्ष पुत्री राकेश को टक्कर मार दिया। जिससे वह गिर गई। यह देखकर ममता का चचेरा भाई रोहित सरोज उम्र 26 वर्ष पुत्र राधे सरोज बाइक से पीछा कर लिया। भारत इंटरनेशनल स्कूल के पास रोहित ने बोलेरो को ओवरटेक कर अपनी बाइक रोड पर लगा दिया लेकिन बोलेरो ड्राइवर ने उसको रौंदते हुए निकल गया।