प्रतापगढ़: NIC सभागार में मनाया गया संविधान दिवस, डीएम ने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका का कराया पाठन
प्रतापगढ़ के NIC सभागार में "संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को दोपहर 2 बजे संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डीएम ने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को "संविधान की उद्देशिका" का पाठन कराया गया तथा लखनऊ में आयोजित मा. मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनपद के जनप्रतिनिधियों अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देखा।