प्रतापगढ़: जेठवारा थाना क्षेत्र के गांव में 15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
जेठवार थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला का आरोप है कि पंद्रह नवम्बर को वह अपनी पंद्रह वर्षीय बेटी से किसी बात को लेकर डांट डपट दिया था। जिससे वह नाराज होकर देर शाम गांव में अपने सहेली के घर चली गयी। जिसके बाद उसकी सहेली के पिता उसे समझा बुझा कर पीड़िता को घर छोड़ने जा रहा था। इस दौरान किशोरी का अगवा कर चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।