बानमोर में फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग हुईं तेज़
काँग्रेस नेता रामचित्र सिंह महाना ने अपर कलेक्टर मुरैना को सौपा ज्ञापन। !!
बानमोर में फुट ओवरब्रिज निर्माण कों लेकर आज काँग्रेस नेता रामचित्र सिंह महाना ने मुरैना कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर कलेक्टर श्री अस्वनी कुमार रावत जी कों ज्ञापन सौंपा है !
काँग्रेस नेता ने बताया कि बह मुरैना कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड जी कों ही ज्ञापन देने आए थे !
लेकिन कलेक्टर साहब से फ़ोन पर हुई चर्चा में उन्होंने बताया कि आज बो जिले सें बाहर है
इस कारण उन्होंने अपना ज्ञापन कलेक्टर महोदय मुरैना के नाम से अपर कलेक्टर मुरैना को सौंपा है
कॉंग्रेस नेता महाना ने बताया है कि बानमोर ने राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ़ शहर बसा हुआ हैं और दिन भर हज़ारो लोग इधर से उधर सड़क क्रॉस करते रहते हैं
राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर्स कट नगर पालिका चौराहे के बाद पुलिस थाना बानमोर के सामने है जिसकी दूरी लगभग डेड किलोमीटर है उस दूरी कों बचाने के लिए स्थानीय लोग हाइवे पर लगी रेलिंग के नीचे से शोर्ट में निकलने कों मजबूर हैं
उद्योग क्षेत्र बानमोर में जों फुट ओवर ब्रिज लगा हुआ है उसका उपयोग ना के बराबर है
इसीलिए उस फुट ओवरब्रिज को वहाँ से हटाकर बाज़ार के आसपास लगाया जाए जिससे बानमोर वासियो को सड़क क्रॉस ना ही करनी पड़े !
कॉंग्रेस नेता रामचित्र सिंह महाना ने यह भी कहा है कि जब तक बानमोर में फुट ओवर ब्रिज नहीं बनेगा तब तक में लगातार इस ओर प्रयास करता रहूँगा !