जमुई: टहकार में खेत में मवेशी जाने को लेकर पड़ोसियों ने टांगी से हमला कर वृद्ध को किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 25, 2024 टहकार गांव में रविवार की शाम खेत में मवेशी चले जाने को लेकर पड़ोसियों ने टांगी से हमला कर 70 वर्षीय वृद्ध बंगाली यादव को बुरी तरह घायल कर दिया। उंसके बाद घटना की जानकारी चरकापत्थर थाना की पुलिस को दी गई, फिर परिजन द्वारा इलाज के लिए देर शाम वृद्ध को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।I