जमुई: उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग जगहों से 25 लीटर शराब और बाइक के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार, 1 तस्कर हुआ फरार
Jamui, Jamui | Mar 24, 2024 लोकसभा चुनाव और होली पर्व को लेकर चलाए जा रहे शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग जगहों से दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि एक तस्कर मौके से फरार हो गया। वहीं 25 लीटर अवैध शराब के साथ एक बाइक भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान पाड़ो गांव के रामचंद्र पासवान और लखनकयारी गांव के श्याम पासवान के रूप में हुई है।