जमुई: जमुई पुलिस लाइन के पास तेज रफ्तार बाइक ठेला चालक को ठोकर मारते हुए हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग हुए घायल
Jamui, Jamui | Mar 25, 2024 जमुई पुलिस लाइन के पास रविवार की देर शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ठेला चालक को ठोकर मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एज युवक और ठेला चालक यानि दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायल ठेला चालक को परिजन द्वारा और बाइक सवार घायल एक युवक को पुलिस के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। फिलहाल ठेला चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।