जमुई: बंद्धौरा में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन
Jamui, Jamui | Mar 24, 2024 जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के तत्वावधान में रविवार को जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बंद्धौरा गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विषय व्यावसायिक विवादों में मुकदमे से पहले मध्यस्थ द्वारा सुलह प्रक्रिया थी। कार्यक्रम का आयोजन प्रशिक्षित मध्यस्थ विनय कुमार सिंह तथा पारा विधिक सेवक प्रफुल्ल कुमार के द्वारा किया गया।