महोबा: कलेक्ट्रेट में डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं पर दिखाई सख्ती, बाहर की दवा लिखने वाले डॉक्टरों को कार्रवाई की दी चेतावनी
Mahoba, Mahoba | Jul 16, 2026 डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। डीएम ने जननी सुरक्षा योजना के भुगतान में देरी पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बाहर की दवा न लिखने की सख्त चेतावनी दी और उल्लंघन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।