कानपुर के सीसामऊ स्थित 104/433 इलाके में मंदिर परिसर में नशा करने के विरोध को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के बाद घर में घुसकर मारपीट की गई और एक युवक के गले से चेन तोड़ ली गई।
शिवकुमारी शर्मा ने थाना बजरिया पुलिस को दी गई तहरीर में सामने रहने वाले प्रियांशु सिंह, विजय सिंह, करन सिंह, सिमरन चतुर्वेदी, यश पंडित और एक अन्य व्यक्ति पर घर में घुसकर मारपीट करने तथा चेन तोड़ने का आरोप लगाया है।
शिवकुमारी के मुताबिक, मंदिर परिसर में नशा करने का उनके बड़े बेटे ने विरोध किया था, जिसके बाद विवाद हुआ। आरोप है कि इसी रंजिश में आरोपितों ने घर में घुसकर मारपीट की और उनके छोटे बेटे के गले से चेन तोड़ ली।
📹 घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फिलहाल थाना बजरिया पुलिस मामले की जांच में जुटी है। खबर लिखे जाने तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
⚠️ नोट: खबर में उल्लेखित आरोप शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए हैं। मामले मे
Mathura, Mathura | Sep 21, 2026