कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के मालौ गांव में गणेश उत्सव के दौरान अश्लीलता और छींटाकशी का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ने का आरोप है। पीड़ित अंकित चौरसिया के मुताबिक, विरोध के बाद रंजिश के चलते उस पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला किया गया।
आरोप है कि 20 सितंबर की रात युवक को घेरकर मारपीट की गई। हमले में अंकित के सिर पर गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य लोगों के भी घायल होने की बात सामने आई है।
पीड़ित ने ऑटो से कुचलने की कोशिश किए जाने का आरोप भी लगाया है। मामले में चौबेपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
.
📢 पूरी खबर के लिए Ground Zero News से जुड़े रहें।
#Kanpur #KanpurNews #Choubeypur #Malaun #GaneshUtsav