गणेश विसर्जन से लौटते समय कार का दरवाजा खोलने पर स्कूटी से टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक के चार वर्षीय बेटे के सिर में चोट लग गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई।
आरोप है कि कुछ देर बाद स्कूटी सवार युवक अपने भाई और अन्य साथियों के साथ दोबारा पहुंचा और स्वरूप नगर निवासी भाजपा नेता शैल शुक्ला और उनके परिवार की कार पर पथराव कर दिया।
📹 घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोहना पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक, भाजपा नेता के बेटे की तहरीर पर संदीप निषाद, गोविंद निषाद और सागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
📲 कानपुर की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें Ground Zero News के साथ।.
#KanpurNews #Kanpur #Kohna #KanpurPolice #GroundZeroNews