रनिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 स्थित सरदार पटेल नगर, शेरपुर तरौंदा में करीब 200 साल पुराने ऐतिहासिक तालाब की जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप लगा है। सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि गाटा संख्या 192 और 192 खा पर दर्ज तालाब को पहले मछली पालन के नाम पर आवंटित कराया गया और बाद में बेच दिया गया। अब तालाब को पाटकर कमर्शियल बिल्डिंग बनाने की कोशिश की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि तालाब उनकी धार्मिक आस्था और परंपरा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने प्रशासन से तालाब का सर्वे कराने, बाउंड्रीवॉल बनवाने और कथित कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक, इस मामले को लेकर पहले भी विरोध प्रदर्शन हो चुका है।
वहीं, एसडीएम राजकुमार पांडे ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट मिल चुकी है। दूसरे पक्ष ने भी जमीन पर अपना दावा किया है। फिलहाल मौके पर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया ह�