बिजनौर: चांदपुर में प्रेमिका की हत्या करने वाले विकास को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस लाइन में किया गया खुलासा
Bijnor, Bijnor | Nov 10, 2026 बिजनौर के चांदपुर में प्रेमिका की हत्या करने वाले विकास को चांदपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार दोपहर 1 बजे एसपी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि रेखा नाम की महिला ने चांदपुर थाने में बेटी की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी जांच में आया कि गांव कुतुबपुर गावड़ी में किराए पर रहने वाले विकास से उसके प्रेम संबंध थे जिसने राखी की हत्या की थी।