हुसैनाबाद: छठ महापर्व: बाबा भास्कर छठ घाट का सौंदर्यीकरण अंतिम चरण में, नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
हुसैनाबाद: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर हुसैनाबाद स्थित बाबा भास्कर छठ घाट की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसी क्रम में शनिवार को नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं नगर प्रबंधक ने छठ घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाट परिसर में चल रहे साफ-सफाई कार्यों को देखा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।