हुसैनाबाद नगर निकाय चुनाव से पहले हुसैनाबाद में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। 23 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे अनुमंडल प्रशासन की ओर से शहर के संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में जोरदार फ्लैग मार्च निकाला गया।इस बार नगर पंचायत के 16 वार्डों के लिए कुल 29 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।