लखीसराय: जिला पदाधिकारी ने तुमनी गांव में जनकल्याण शिविर की तैयारी का लिया जायजा, क्रिकेट खेलकर खेल को बढ़ावा देने का संदेश
आगामी 16 जून को आयोजित होने वाले सहयोग सह जन कल्याण शिविर की तैयारी को लेकर शनिवार को जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार अपराह्न 2 बजे चौरा राजपुर पंचायत के तुमनी गांव पहुंचे. उनके साथ ADM एवं DDC भी मौजूद थे. जिला पदाधिकारी ने यहां शिविर की तैयारी का जायजा लिया तथा ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली. क्रिकेट खेलकर खेल को बढ़ावा दिया.