बाबा हरिगिरि धाम में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं ने सिमरिया गंगानदी से भरा जल
फोटो संलग्न, दूसरी सोमवारी पर बाबा हरिगिरी धाम में जलाभिषेक को लेकर रविवार को सिमरिया गंगानदी तट पर जल भरते श्रद्धालु
संवाददाता मुकेश कुमार
।सावन के दूसरी सोमवारी के मौके पर गढपुरा के बाबा श्रीहरि गिरीधाम में जलाभिषेक को लेकर रविवार को बड़ी संख्या में कांवरियों ने सिमरिया गंगानदी तट पर गंगा स्नान कर जल भरे। श्रद्धालुओं ने बोलबम व हर-हर महादेव के जयकारे के साथ गंगानदी तट पर मौजूद पंडित से कांवर का विधिवत रूप से पूजन कर गंगाजल के साथ बाबा हरिगिरी धाम के लिए रवाना हुए। इधर रविवार को दोपहर बाद से ही हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं बस, ट्रक, टो-टो व बाइक से सिमरिया गंगातट पहुंच जल भरने के बाद श्रद्धालुओं पैदल रवाना हुए। इधर जिला प्रशासन के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए सफाई, प्रकाश की व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, गंगानदी में बैरिकेडिंग, शौचालय, कांवरिया मार्ग, गंगा स्नान के दौरान कोई श्रद्धालुओं नहीं डूबे इसको लेकर एसडीआरएफ व गोताखोर टीम को रबर वोट के साथ मुस्तैद थे। वही श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सिमरिया गंगानदी तट से लेकर एनएच 31 सड़क पर जगह-जगह पुलिस बल मुस्तैद थे।