Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews
image
image
image

दूसरी सोमवारीः सिमरिया गंगा घाट से जल भरकर श्रद्धालुओं ने शिवालयों में किया जलाभिषेक, हर-हर महादेव से गुंजायमान हुए मंदिर संवाददाता मुकेश कुमार बरौनी: प्रखंड सावन की दूसरी सोमवारी के पावन अवसर पर जिलेभर के प्रमुख शिवालयों और मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के सुबह से ही भक्ति का माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब सोमवारी को लेकर प्रसिद्ध सिमरिया गंगा घाट पर आधी रात से ही कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो गया था। पवित्र गंगा नदी में स्नान करने के बाद भक्तों ने पात्रों में गंगाजल भरा और 'हर-हर महादेव' व 'बोल बम' के जयकारों के साथ अ ↓पने गंतव्य शिवालयों की ओर रवाना हुएप्रमुख धामों में लगी लंबी कतारें सिमरिया घाट से गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर जाकर जलाभिषेक कियाः हरी गिरी धाम (गढ़पुरा): हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने बाबा हरिगिरि नाथ का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा और दूध अर्पित किया। अशोक धाम एवं विद्यापति धामः इन पौराणिक और ऐतिहासिक धामों में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें देखने को मिलीं।शहरी व ग्रामीण इलाकों के शिवालयों में पूजा-अर्चना बरौनी प्रखंड सहित आसपास के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। भक्तों ने कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और फूल-अक्षत चढ़ाएविशेष रूप से इन मंदिरों में रही भारी भीड़: सिमरिया गंगा घाट स्थित शिव मंदिरचकिया एवं बीहट के शिवालय हाजीपुर, असुरारी, बथौली, मिर्जापुर और चांद बरौनी एवं सुधा डेयरी स्थित शिव मंदिर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रमुख मंदिरों और गंगा घाटों पर स्थानीय प्रशासन व पूजा समितियों द्वारा सुरक्षा, प्रकाश और कतारबद्ध दर्शन के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय और शिवमय बना रहा

Dandari, Begusarai | Aug 10, 2026

MORE NEWS

बाबा हरिगिरि धाम में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं ने सिमरिया गंगानदी से भरा जल 

फोटो संलग्न, दूसरी सोमवारी पर बाबा हरिगिरी धाम में जलाभिषेक को लेकर रविवार को सिमरिया गंगानदी तट पर जल भरते श्रद्धालु 

 संवाददाता मुकेश कुमार

।सावन के दूसरी सोमवारी के मौके पर गढपुरा के बाबा श्रीहरि गिरीधाम में जलाभिषेक को लेकर रविवार को बड़ी संख्या में कांवरियों ने सिमरिया गंगानदी तट पर गंगा स्नान कर जल भरे। श्रद्धालुओं ने बोलबम व हर-हर महादेव के जयकारे के साथ गंगानदी तट पर मौजूद पंडित से कांवर का विधिवत रूप से पूजन कर गंगाजल के साथ बाबा हरिगिरी धाम के लिए रवाना हुए। इधर रविवार को दोपहर बाद से ही हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं बस, ट्रक, टो-टो व बाइक से सिमरिया गंगातट पहुंच जल भरने के बाद श्रद्धालुओं पैदल रवाना हुए। इधर जिला प्रशासन के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए सफाई, प्रकाश की व्यवस्था,  चिकित्सा व्यवस्था, गंगानदी में बैरिकेडिंग, शौचालय, कांवरिया मार्ग, गंगा स्नान के दौरान कोई श्रद्धालुओं नहीं डूबे इसको लेकर एसडीआरएफ व गोताखोर टीम को रबर वोट के साथ मुस्तैद थे। वही श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सिमरिया गंगानदी तट से लेकर एनएच 31 सड़क पर जगह-जगह पुलिस बल मुस्तैद थे।

बाबा हरिगिरि धाम में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं ने सिमरिया गंगानदी से भरा जल फोटो संलग्न, दूसरी सोमवारी पर बाबा हरिगिरी धाम में जलाभिषेक को लेकर रविवार को सिमरिया गंगानदी तट पर जल भरते श्रद्धालु संवाददाता मुकेश कुमार ।सावन के दूसरी सोमवारी के मौके पर गढपुरा के बाबा श्रीहरि गिरीधाम में जलाभिषेक को लेकर रविवार को बड़ी संख्या में कांवरियों ने सिमरिया गंगानदी तट पर गंगा स्नान कर जल भरे। श्रद्धालुओं ने बोलबम व हर-हर महादेव के जयकारे के साथ गंगानदी तट पर मौजूद पंडित से कांवर का विधिवत रूप से पूजन कर गंगाजल के साथ बाबा हरिगिरी धाम के लिए रवाना हुए। इधर रविवार को दोपहर बाद से ही हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं बस, ट्रक, टो-टो व बाइक से सिमरिया गंगातट पहुंच जल भरने के बाद श्रद्धालुओं पैदल रवाना हुए। इधर जिला प्रशासन के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए सफाई, प्रकाश की व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, गंगानदी में बैरिकेडिंग, शौचालय, कांवरिया मार्ग, गंगा स्नान के दौरान कोई श्रद्धालुओं नहीं डूबे इसको लेकर एसडीआरएफ व गोताखोर टीम को रबर वोट के साथ मुस्तैद थे। वही श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सिमरिया गंगानदी तट से लेकर एनएच 31 सड़क पर जगह-जगह पुलिस बल मुस्तैद थे।

Dandari, Begusarai | Aug 9, 2026

बरौनी प्रखंड कार्यालय के

पास ही प्रशासन बेखबर, सात निश्चय की सड़क बनी 'जानलेवा गड्डा'

संवाददाता मुकेश कुमार  प्रखंड

बरौनी प्रखंड महत्वाकांक्षी 'सात निश्चय योजना' के तहत बनी सड़कें अब भ्रष्टाचार और बदहाली की कहानी बयां कर रही हैं। ताजा मामला बरौनी प्रखंड के पिपरा देवस पंचायत के वार्ड नंबर 9 का है, जहाँ 2019 में बनी मुख्य सड़क अगस्त 2026 में पूरी तरह धंस चुकी है। स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि सड़क के बीचों-बीच बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और नीचे बिछाई गई ईंटें बाहर निकल आई हैं।

यह सड़क बीहट नगर परिषद के असुरारी से ठीक सटी हुई है और सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटनास्थल बरौनी प्रखंड कार्यालय से महज आधा किलोमी की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद स्थानासन और संबंधित पदाधिकारियों की नजर अब तक इस जानलेवासमस्या पर नहीं पड़ी है।

! पैदल चलना दूभर, दुर्घटना की आशंका
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के बीचों-बीच बने गड्डों के कारण अब पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

हादसे का डर: गड्ढे इस कदर खतरनाक हो चुके हैं कि जरा सी अनसुलझन में मोटरसाइकिल सवार दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं।

 स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर कब किसका पैर टूट जाए या कोई बड़ी अनहोनी हो जाए, कहा नहीं जा सकता।
धांधली और भ्रष्टाचार का आरोप पंचायत के ग्रामीणों में स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों का कहना है: > "पिपरा देवस पंचायतमें केवल इसी सड़क का नहीं, बल्कि लगभग सभी सड़कों का हाल बेहद नाजुक है। संवेदक (ठेकेदार), पंचायत सचिव और मुखिया की मिलीभगत से निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती गई है। घटिया सामग्री के प्रयोग के कारण ही सड़क कुछ ही सालों में धंस गई।"

 निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग

स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है किःतत्काल जांच: इस सड़क निर्माण में हुई धांधली की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।जिम्मेदारी तय हो: दोषी संवेदक (ठेकेदार), मुखिया और पंचायत सचिव पर सख्त कार्रवाई की जाए।
तुरंत मरम्मतः जान-माल के नुकसान से पहले इस सड़क की अविलंब मरम्मतकराई जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके

बरौनी प्रखंड कार्यालय के पास ही प्रशासन बेखबर, सात निश्चय की सड़क बनी 'जानलेवा गड्डा' संवाददाता मुकेश कुमार प्रखंड बरौनी प्रखंड महत्वाकांक्षी 'सात निश्चय योजना' के तहत बनी सड़कें अब भ्रष्टाचार और बदहाली की कहानी बयां कर रही हैं। ताजा मामला बरौनी प्रखंड के पिपरा देवस पंचायत के वार्ड नंबर 9 का है, जहाँ 2019 में बनी मुख्य सड़क अगस्त 2026 में पूरी तरह धंस चुकी है। स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि सड़क के बीचों-बीच बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और नीचे बिछाई गई ईंटें बाहर निकल आई हैं। यह सड़क बीहट नगर परिषद के असुरारी से ठीक सटी हुई है और सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटनास्थल बरौनी प्रखंड कार्यालय से महज आधा किलोमी की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद स्थानासन और संबंधित पदाधिकारियों की नजर अब तक इस जानलेवासमस्या पर नहीं पड़ी है। ! पैदल चलना दूभर, दुर्घटना की आशंका स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के बीचों-बीच बने गड्डों के कारण अब पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। हादसे का डर: गड्ढे इस कदर खतरनाक हो चुके हैं कि जरा सी अनसुलझन में मोटरसाइकिल सवार दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर कब किसका पैर टूट जाए या कोई बड़ी अनहोनी हो जाए, कहा नहीं जा सकता। धांधली और भ्रष्टाचार का आरोप पंचायत के ग्रामीणों में स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है: > "पिपरा देवस पंचायतमें केवल इसी सड़क का नहीं, बल्कि लगभग सभी सड़कों का हाल बेहद नाजुक है। संवेदक (ठेकेदार), पंचायत सचिव और मुखिया की मिलीभगत से निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती गई है। घटिया सामग्री के प्रयोग के कारण ही सड़क कुछ ही सालों में धंस गई।" निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है किःतत्काल जांच: इस सड़क निर्माण में हुई धांधली की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।जिम्मेदारी तय हो: दोषी संवेदक (ठेकेदार), मुखिया और पंचायत सचिव पर सख्त कार्रवाई की जाए। तुरंत मरम्मतः जान-माल के नुकसान से पहले इस सड़क की अविलंब मरम्मतकराई जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके

Dandari, Begusarai | Aug 9, 2026

साइकिल पे सन्डे की 617 वीं यात्रा सम्पन्न
गायत्री मंदिर परिसर गढ़हरा में किया पौधारोपण

संवाददाता मुकेश कुमार बरौनी प्रखंड 
रविवार 9 अगस्त को साइकिल पे सन्डे अभियान के द्वारा गायत्री मंदिर गढ़हरा परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर साइकिल पे संडे अभियान के द्वारा अमरूद और महोगनी के कुल 21 पौधे लगाए गए, जबकि 30 पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर गायत्री मंदिर गढ़हरा के सत्यनारायण साह ने अभियान के सदस्यों की तारीफ करते हुए कहा कि वास्तव में देश के लिए साइकिल पे संडे का यह अभियान अनुकरणीय है। आज जेन जी को इन मुद्दों को लेकर भी समाज के बीच जाना चाहिए। अभियान के वरिष्ठ सदस्य विनोद भारती ने कहा कि साइकिल पे संडे का यह अभियान अनवरत है और यह खुशी है कि अभियान में नए ढेर सारे सदस्य जुड़ रहे हैं। अभियानी मित्र अंशु कुमार ने कहा की साइकिल पे संडे का यह प्रयास है कि पर्यावरण के लिए जो भी संस्थाएं कम कर रही है उसके साथ मिलकर पर्यावरण के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि यह पहल आज पूरे देश भर में एक नई क्रांति ला रही है जिस रूप में हर लोग पर्यावरण के लिए काम कर रहे हैं यह प्रयास सफल होग। मौके पर अभियान के सदस्य रामगोविन्द कुमार, अभिनव कुणाल, राजकुमार, शशि कुमार, अमित ठाकुर, कीर्तनानंद, विजय मिश्र सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। इसके पूर्व साइकिल यात्रा का शुभारंभ सिद्ध पीठ बड़की दुर्गा मंदिर परिसर से किया गया, जो बीहट गढ़हरा होते हुए गायत्री मंदिर जाकर कार्यक्रम में तब्दील हुआ।
अभियान में कुल 75 सदस्यों ने भाग लिया।

साइकिल पे सन्डे की 617 वीं यात्रा सम्पन्न गायत्री मंदिर परिसर गढ़हरा में किया पौधारोपण संवाददाता मुकेश कुमार बरौनी प्रखंड रविवार 9 अगस्त को साइकिल पे सन्डे अभियान के द्वारा गायत्री मंदिर गढ़हरा परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर साइकिल पे संडे अभियान के द्वारा अमरूद और महोगनी के कुल 21 पौधे लगाए गए, जबकि 30 पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर गायत्री मंदिर गढ़हरा के सत्यनारायण साह ने अभियान के सदस्यों की तारीफ करते हुए कहा कि वास्तव में देश के लिए साइकिल पे संडे का यह अभियान अनुकरणीय है। आज जेन जी को इन मुद्दों को लेकर भी समाज के बीच जाना चाहिए। अभियान के वरिष्ठ सदस्य विनोद भारती ने कहा कि साइकिल पे संडे का यह अभियान अनवरत है और यह खुशी है कि अभियान में नए ढेर सारे सदस्य जुड़ रहे हैं। अभियानी मित्र अंशु कुमार ने कहा की साइकिल पे संडे का यह प्रयास है कि पर्यावरण के लिए जो भी संस्थाएं कम कर रही है उसके साथ मिलकर पर्यावरण के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि यह पहल आज पूरे देश भर में एक नई क्रांति ला रही है जिस रूप में हर लोग पर्यावरण के लिए काम कर रहे हैं यह प्रयास सफल होग। मौके पर अभियान के सदस्य रामगोविन्द कुमार, अभिनव कुणाल, राजकुमार, शशि कुमार, अमित ठाकुर, कीर्तनानंद, विजय मिश्र सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। इसके पूर्व साइकिल यात्रा का शुभारंभ सिद्ध पीठ बड़की दुर्गा मंदिर परिसर से किया गया, जो बीहट गढ़हरा होते हुए गायत्री मंदिर जाकर कार्यक्रम में तब्दील हुआ। अभियान में कुल 75 सदस्यों ने भाग लिया।

Dandari, Begusarai | Aug 9, 2026

बीहट 8 अगस्त- फोटो आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन 
 संवाददाता मुकेश कुमार

बरौनी की टीम राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव के लिए कोलकाता रवाना हुई। इस बात की जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ कुंदन कुमार ने बताया कि 16 सदस्य टीम कोलकाता के उत्तरपाड़ा हुगली में आयोजित समतात जेला नाट्य मेला 2026 में भाग लेने के लिए आकाशगंगा की टीम रवाना हुई है। टीम के कलाकारों द्वारा गणेश गौरव के निर्देशन में आज का यथार्थ नाटक की प्रस्तुति की जाएगी। जिसमें संस्था के वरिष्ठ कलाकार दिनेश दिवाना, मनीष कुमार, आनंद कुमार, बलिराम, अंकित कुमार, रोहित वर्मा, रवि वर्मा, राधे कुमार, राजू कुमार, जितेंद्र शर्मा, निखिल कुमार, अनिमेष कुमार, कविता कुमारी, रीना कुमारी, लाली कुमारी सहित अन्य कलाकार भाग ले रहे हैं। अध्यक्ष ने कहा कि आकाश गंगा टीम की इस वर्ष की कोलकाता की यह तीसरी यात्रा है। लगातार पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में आकाशगंगा को आमंत्रण मिल रहा है। खास करके आकाश गंगा द्वारा समसामयिक मुद्दों को लेकर प्रस्तुत हो रहे नाटकों को सराहा जा रहा है।

बीहट 8 अगस्त- फोटो आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन संवाददाता मुकेश कुमार बरौनी की टीम राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव के लिए कोलकाता रवाना हुई। इस बात की जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ कुंदन कुमार ने बताया कि 16 सदस्य टीम कोलकाता के उत्तरपाड़ा हुगली में आयोजित समतात जेला नाट्य मेला 2026 में भाग लेने के लिए आकाशगंगा की टीम रवाना हुई है। टीम के कलाकारों द्वारा गणेश गौरव के निर्देशन में आज का यथार्थ नाटक की प्रस्तुति की जाएगी। जिसमें संस्था के वरिष्ठ कलाकार दिनेश दिवाना, मनीष कुमार, आनंद कुमार, बलिराम, अंकित कुमार, रोहित वर्मा, रवि वर्मा, राधे कुमार, राजू कुमार, जितेंद्र शर्मा, निखिल कुमार, अनिमेष कुमार, कविता कुमारी, रीना कुमारी, लाली कुमारी सहित अन्य कलाकार भाग ले रहे हैं। अध्यक्ष ने कहा कि आकाश गंगा टीम की इस वर्ष की कोलकाता की यह तीसरी यात्रा है। लगातार पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में आकाशगंगा को आमंत्रण मिल रहा है। खास करके आकाश गंगा द्वारा समसामयिक मुद्दों को लेकर प्रस्तुत हो रहे नाटकों को सराहा जा रहा है।

Dandari, Begusarai | Aug 8, 2026

दूसरी सोमवारीः सिमरिया गंगा घाट से जल भरकर श्रद्धालुओं ने शिवालयों में किया जलाभिषेक, हर-हर महादेव से गुंजायमान हुए मंदिर संवाददाता मुकेश कुमार बरौनी: प्रखंड सावन की दूसरी सोमवारी के पावन अवसर पर जिलेभर के प्रमुख शिवालयों और मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के सुबह से ही भक्ति का माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब सोमवारी को लेकर प्रसिद्ध सिमरिया गंगा घाट पर आधी रात से ही कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो गया था। पवित्र गंगा नदी में स्नान करने के बाद भक्तों ने पात्रों में गंगाजल भरा और 'हर-हर महादेव' व 'बोल बम' के जयकारों के साथ अ ↓पने गंतव्य शिवालयों की ओर रवाना हुएप्रमुख धामों में लगी लंबी कतारें सिमरिया घाट से गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर जाकर जलाभिषेक कियाः हरी गिरी धाम (गढ़पुरा): हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने बाबा हरिगिरि नाथ का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा और दूध अर्पित किया। अशोक धाम एवं विद्यापति धामः इन पौराणिक और ऐतिहासिक धामों में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें देखने को मिलीं।शहरी व ग्रामीण इलाकों के शिवालयों में पूजा-अर्चना बरौनी प्रखंड सहित आसपास के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। भक्तों ने कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और फूल-अक्षत चढ़ाएविशेष रूप से इन मंदिरों में रही भारी भीड़: सिमरिया गंगा घाट स्थित शिव मंदिरचकिया एवं बीहट के शिवालय हाजीपुर, असुरारी, बथौली, मिर्जापुर और चांद बरौनी एवं सुधा डेयरी स्थित शिव मंदिर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रमुख मंदिरों और गंगा घाटों पर स्थानीय प्रशासन व पूजा समितियों द्वारा सुरक्षा, प्रकाश और कतारबद्ध दर्शन के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय और शिवमय बना रहा - Dandari News