मीनापुर: शनिचरा स्थान के पास घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम
मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर थाना क्षेत्र के शनिचरा स्थान के समीप सड़क दुर्घटना में घायल युवक कि इलाज के दौरान मंगलवार सुबह करीब ग्यारह बजे में मौत हो गई। मृतक के पहचान मीनापुर थाना क्षेत्र के गोरीगामा गांव के रामबाबू राय का 19 वर्षीय पुत्र नितेश कुमार बताया गया है। परिजनों ने बताया कि वह सोमवार दोपहर में पेट्रोल पंप से बाइक में तेल भरवाने के लिए गया था।