*मैहर: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 36 लीटर कच्ची शराब और 675 किलो महुआ लाहन जब्त*
मैहर। कलेक्टर श्रीमती विदिशा मुखर्जी के निर्देशन में तथा सहायक आयुक्त आबकारी एस के उरांव के मार्गदर्शन और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अमरपाटन वृत्त में अवैध शराब के खिलाफ सघन छापामार कार्रवाई की। इस दौरान संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर नीतीश, काजल जायसवाल और महारानिया, रामवती, प्रतिमा प्रजापति के घरों से कुल 36 लीटर कच्ची शराब और 675 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। महुआ लाहन को मौके पर नष्ट कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत 05 वैधानिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। टीम ने रामनगर मदिरा दुकान का निरीक्षण भी किया।