लखीसराय: भव्य विष्णु महायज्ञ की तैयारी तेज़, पुरानी बाज़ार मुख्य मार्ग पर सजा तोरण द्वार
शहर के पुरानी बाजार स्थित क्यूल नदी तट पर आगामी 20 अप्रैल से 28 अप्रैल तक आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। महायज्ञ के आयोजन के मद्देनज़र पुरानी बाजार मुख्य मार्ग पर आकर्षक तोरण द्वार लगाया गया है, जो श्रद्धालुओं और राहगीरों का ध्यान अपनी और खींच रहा है। शनिवार की पूर्वाह्न 9:50 पर भव्य तोरण द्वार देखा गया ।