फिरोज़ाबाद: मोहल्ला जोशीयांन में चूड़ी का कार्य करते समय बिजली के करंट लगने से एक शख्स की हुई मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला जोशियान में शनिवार की रात तोहिर नामक शक्स को चूड़ी का कार्य करते समय बिजली का तेज करेंट लग गया। जिसको आनन फानन में सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। जहाँ चिकित्स्कों नें मृत घोषित कर दिया है। उसके बाद मृतक के साथ वाले व परिजन शव को अस्पताल सें लेकर चले गए। वही पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।