फिरोज़ाबाद: थाना मटसेना क्षेत्र सड़ामई में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम
थाना मटसेना क्षेत्र सडामई निवासी 32 वर्षीय गौरव पुत्र बबलू की शुक्रवार देर रात 11 बजे करीबन फांसी के फंदे पर लटकने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लेकर आई। जहां शनिवार दोपहर मृतक के परिजनों में चाचा ने बताया सूचना मिली कि गौरव ने घर पर फांसी लगा ली है बीते दिन ही ससुराल नगला कंचन से आया था ।