फिरोज़ाबाद: भीषण गर्मी में प्यासे राहगीर! निर्माणाधीन थाना दक्षिण के पास प्याऊ महीनों से बंद, व्यापारियों की नाराजगी #jansamasya
पुराना बाजार, निर्माणाधीन थाना दक्षिण के पास स्थित नगर निगम द्वारा संचालित अत्याधुनिक प्याऊ—जिसमें मोटर, एसी जैसी सुविधाएं लगी हैं—कई महीनों से बंद पड़ी है। शनिवार दोपहर लगभग एक बजे व्यापारियों ने मीडिया के समक्ष नाराजगी जताते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में राहगीरों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। व्यापारियों आलोक मित्तल संग अन्य ने समस्या बयाँ की।