फिरोज़ाबाद: सांती पुल के पास बाईपास रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बताया गया शनिवार शाम छह बजे करीबन 108 को सूचना मिली कि सांती पुल बाईपास रोड पर कोई हादसा हो गया है। मौके पर पहुंची 108 ने वहां सड़क हादसे में मृत बाइक सवार युवक 22 वर्षीय अभिषेक पुत्र मनोज निवासी कटैया थाना मौहम्मदाबाद जिला फर्रूखाबाद के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने देख मृत घोषित कर दिया।