जहानाबाद: सब्जी मंडी में लगी आग के बाद दुकान मालिक ने बताया पूरा घटनाक्रम, कहा- पूरी ज़िंदगी की जमा पूँजी राख हो गई
जहानाबाद के सब्जी मंडी स्थित एक बर्तन की दुकान में रात करीब 3:00 बजे भीषण आग लग गई। इस आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। दुकान के मालिक रामजी ने बताया कि उन्हें इस घटना की सूचना आसपास के लोगों ने दी। आग लगने से उनकी पूरी जिंदगी की जमा-पूंजी खाक हो गई।