जहानाबाद: वेंकटेश्वर नगर के पीपीएम स्कूल में एग्जीबिशन का आयोजन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने किया उद्घाटन
गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे वेंकटेश्वर नगर स्थित पीपीएम स्कूल में एक एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में एक एग्जीबिशन आयोजित की गई है जिसमें साइंस संस्कृत और फूड से जुड़े प्रोजेक्ट बच्चे लेकर आए हैं और उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई है।