जहानाबाद: बेलागंज की नवनिर्वाचित विधायक मनोरमा देवी पहुंचीं जहानाबाद, पूर्व विधायक मुन्नीलाल यादव ने किया अभिनंदन
बेलनगंज के विधायक सुरेंद्र प्रसाद यादव के सांसद बनने के बाद बेलागंज में उप चुनाव हुए। जिसमें की जदयू पार्टी की उम्मीदवार मनोरमा देवी ने जीत हासिल की। वहीं गुरुवार की शाम 4 बजे मनोरमा देवी का जहानाबाद में आगमन हुआ। जहां की उन्होंने जहानाबाद के पूर्व विधायक मुन्नी लाल यादव नगर परिषद की चेयरमैन रूपा देवी सहित अन्य लोगों से मुलाकात की।