जहानाबाद: रेड क्रॉस भवन में गरीबों और जरूरतमंदों को कंबल वितरित, पूर्व डीजीपी डॉक्टर करुणा सागर रहे शामिल
गुरुवार की दोपहर 2 बजे जहानाबाद के गांधी मैदान स्थित रेड क्रॉस भवन में जरूरतमंद लोगों के बीच में कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर तमिलनाडु कैडर के पूर्व डीजीपी डॉक्टर करुणा सागर शामिल हुए। जिन्होंने बताया कि ठंड का प्रकोप काफी ज्यादा बढ़ गया है ऐसे में कई लोग हैं जिनके पास कंबल या रजाई की व्यवस्था नहीं होती और ठंड के मारे ठिठुरते हैं।