जहानाबाद: हाट में प्लास्टिक सामान की दुकान में लगी भीषण आग, ₹20 लाख की संपत्ति का हुआ नुकसान
जहानाबाद शहर के हाट पर स्थित एक प्लास्टिक समान की दुकान में भीषण अगलगी की घटना बुधवार रात्रि करीब 2 बजे घटी जिसमें करीब 20 लाख रुपए का संपत्ति जलकर राख हो गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दुकान हाट पर के निवासी रामजी कुमार का है। अलगली के बाद अग्निशमन विभाग की टीम के द्वारा आग पर काबू पाया जा सका।