जहानाबाद: बाबा साहब पर अमित शाह के बयान के बाद राजनीति गरमाई, भाकपा माले ने निकाला आक्रोश मार्च
सदन में देश के गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा बाबा साहब के खिलाफ कुछ टिप्पणी की गई। वहीं उसे टिप्पणी के बाद से राजनीति गरमा गई है। तमाम विपक्ष के नेताओं के द्वारा अमित शाह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है इसी बीच गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे जहानाबाद शहर में भी भाकपा माले के द्वारा एक आक्रोश मार्च निकाला गया और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।