निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें सभी प्रगतिरत कार्य - , जनचौपाल में हितग्राहियों से किया संवाद।
कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशन में आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री योगेन्द्र श्रीवास ने बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत के विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर विभागीय योजनाओं की प्रगति का अवलोकन किया।
इस दौरान उन्होने ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना तथा विकसित भारत जीरामजी अंतर्गत हो रहे कार्यो का निरीक्षण कर संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
आवास कार्यों की प्रगति लाने चौपाल का आयोजन
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में प्रगतिरत आवासों को समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए हितग्राहियों से निरंतर संवाद किया जा रहा है। इसके लिए जिले की टीम प्रतिदिन दो से तीन ग्राम पंचायतों में जाकर लंबित आवासों की समीक्षा कर हितग्राहियों से संवाद कर रही है।
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh @prdcggov @indiaruraldev
#CMOChhattisgarh #Chhattishgarh #PMAYG #KoreaDistrict