जनदर्शन में मिले 25 आवेदन, कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने कहा-हर प्रकरण का समय-सीमा में हो समाधान।
कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर ने आवेदकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का परीक्षण कर नियमानुसार एवं निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में 25 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें वन अधिकार पट्टा, अवैध कब्जा हटाने, सड़क निर्माण एवं दुरुस्तीकरण, अभिलेखों में त्रुटि सुधार, रिकॉर्ड दुरुस्ती सहित विभिन्न जनहित से जुड़े आवेदन शामिल रहे।
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh
#जनदर्शन #CMOChhattisgarh #KoreaDistrict #Chhattishgarh #GoodGovernance
24 views | Korea, Chhattisgarh | Sep 2, 2026