स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर तालमेल और घर-घर पहुंच पर जोर, कलेक्टर ने मितानिनों, मास्टर ट्रेनर्स, सुपरवाइजर्स एवं आरएचओ की बैठक लेकर की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा।
कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने बुधवार को तहसील पोंडीबचरा स्थित आदिवासी भवन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में मितानिनों, मितानिन मास्टर ट्रेनर्स, सुपरवाइजर्स, ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य अधिकारियों एवं आरएचओ के साथ विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों और क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रहे कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय और नियमित संवाद की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए मितानिन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कर्मचारियों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करना होगा।
उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी एवं स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कर्मचारी आपसी समन्वय से घर-घर संपर्क एवं नियमित भ्रमण सुनिश्चित करें।
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh @healthcggov
#KoreaDistrict #Chhattishgarh #CMOChhattisgarh #समीक्षा_बैठक #GoodGovernance