आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्ती, संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश।
कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने बुधवार को बैकुंठपुर विकासखंड के बचरा-पोड़ी क्षेत्र का दौरा कर उप स्वास्थ्य केंद्र सांवला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बचरा-पोड़ी एवं उप स्वास्थ्य केंद्र बंजारीडॉड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य संस्थाओं में उपलब्ध सुविधाओं, मरीजों को दी जा रही सेवाओं, कर्मचारियों की उपस्थिति एवं स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh @healthcggov
#Chhattishgarh #CMOChhattisgarh #KoreaDistrict #GoodGovernance