कांके: कांके रोड स्थित सीएम आवास पर नवनियुक्त अधिकारियों ने सीएम से मुलाकात की
Kanke, Ranchi | Nov 29, 2024 कांके रोड स्थित सीएम आवास में शुक्रवार शाम करीब छह बजे पहुंचकर नवनियुक्त अधिकारियों ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। सीएम हेमंत सोरेन से मिलने नवनियुक्त झारखंड के प्रभारी डीजीपी अनुराग गुप्ता, रांची के नवनियुक्त डीसी मंजूनाथ भजंत्री और देवघर के नवनियुक्त एसपी अजित पीटर डुंगडुंग ने शिष्टाचार भेंट की ।