कांके: पुलिस ने धुर्वा थाना क्षेत्र से 5 अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Nov 29, 2024 रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पांच अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपहरणकर्ता के चंगुल से अपहरण किए गए व्यक्ति को बरामद किया गया। गौरतलब है कि रांची के नामकुम थाना में अपहरण करने और 5 लाख रुपया फिरौती मांगने के संबंध में मामला दर्ज कराया गया था।