कांके: रांची के रिम्स में सीएम ने भगवान बिरसा मुंडा के वंशज दिवंगत मंगल मुंडा को श्रद्धांजलि दी
Kanke, Ranchi | Nov 29, 2024 रांची स्थित रिम्स में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सीएम हेमन्त सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा के वंशज दिवंगत मंगल मुंडा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीएम हेमन्त सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा जी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है और शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।