कांके: रिम्स में भगवान बिरसा मुंडा के पोते का हुआ निधन, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना
Kanke, Ranchi | Nov 29, 2024 रिम्स में भगवान बिरसा मुंडा के पोते मंगल मुंडा के निधन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार शाम करीब पांच बजे कहा कि यह हेमंत सरकार की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के पोते मंगल मुंडा की मौत चिकित्सा व्यवस्था में बरती गई लापरवाही के कारण हुई है। उन्होंने कहा उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कारवाई हो।