कांके: धुर्वा स्थित पुलिस मुख्यालय में अनुराग गुप्ता ने संभाला झारखंड के प्रभारी डीजीपी का पदभार
Kanke, Ranchi | Nov 29, 2024 धुर्वा स्थित पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अनुराग गुप्ता ने झारखंड के प्रभारी डीजीपी का पदभार संभाला। अनुराग गुप्ता 1990 बैच के आईपीएस हैं और उनकी छवि एक तेज तर्रार आईपीएस की रही है। झारखंड के प्रभारी डीजीपी का पदभार संभालने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं सामने रखीं।