तिजारा: भिवाड़ी में झूठे मुकदमे दर्ज करने वाले पांच परिवादी दोषी ठहराए गए, भिवाड़ी कोर्ट ने लगाया जुर्माना
Tijara, Alwar | Jul 6, 2026 भिवाड़ी एसपी ब्रजेश उपाध्याय ने सोमवार शाम 5:00 बजे बताया की पुलिस ने झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की है। अभियान में अब तक कई मामलों में परिवादियों को झूठा मामला दर्ज करने का दोषी पाया गया है जिस पर कोर्ट ने आर्थिक दंड भी लगाया है। एसपी ने कहा झूठे मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।