सतबरवा: उचवाबाल पंचायत सचिवालय में पेसा कानून के तहत गांव गणराज्य स्थापित करने का संकल्प लिया गया
सतबरवा प्रखंड से सटे उचवाबाल पंचायत सचिवालय में फीता जोड़कर गांव गणराज्य स्थापित करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में ग्राम स्वशासन को देखने और समझने के लिए झारखंड समेत अन्य गांव के सैकड़ों लोग मौजूद थे। बताया गया कि पूरे देश में 24 दिसबंर 1996 को पेसा कानून लागू किया गया था। अध्यक्षता ग्राम प्रधान महावीर परहिया ने की, संचालन लाल बिहारी ने किया।