सतबरवा: मेदिनीनगर के पहाड़ी मुहल्ले में फायरिंग की घटना में शामिल तीन अपराधी गिरफ्तार, चार महीने से थे फरार
अगस्त महीने में मेदिनीनगर के पहाड़ी मुहल्ले में इजरायल आजाद उर्फ मिंटू डाला और आतिफ अंसारी के घर पर अपराधियों ने रंगदारी के लिए गोली चलाई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों बंटी राइन उर्फ मोहम्मद अली, फारुक अली और फेकू खान को गिरफ्तार कर रविवार शाम पांच बजे जेल भेज दिया। पुलिस को जानकारी मिली थी कि कांड के आरोपी अपने घर आए हुए हैं।