सुल्तानगंज: किशनगंज में सिपाही समीर कुमार की मौत से सुल्तानगंज में मातम, पिता ने कहा- बेटा ड्यूटी के तनाव में रहता था
किशनगंज सदर थाना परिसर में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित गंगापुर वार्ड संख्या 21 निवासी सिपाही समीर कुमार (32) की गोली लगने से मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सेवानिवृत्त शिक्षक पिता नागेश्वर दास ने बताया कि बेटे की मौत की सूचना रविवार सुबह करीब आठ बजे मिली। समीर ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली थी। पिता के अनुसार, सम