कनवास: दरा नाल के पास सरियों से भरा ऑटो पलटा, बड़ा हादसा टला, सड़क पर बिखरे सरिए, यातायात प्रभावित
Kanwas, Kota | Apr 20, 2026 दरा नाल के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। ऑटो में आरसीसी सरिए भरे हुए थे, जो हादसे के बाद सड़क पर बिखर गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे में ऑटो चालक को मामूली खरोंचें आईं। सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे प्रत्यकादर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर