धरियावद: धरियावद नगर पालिका चुनाव के द्वितीय चरण में कल होगा मतदान, तैयारियां पूर्ण
नगर पालिका चुनाव को लेकर द्वितीय चरण के तहत कल 11 सितंबर को मतदान होगा। नगर पालिका बनने के बाद धरियावद में पहली बार निकाय चुनाव होने जा रहा है। चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नगर पालिका के 20 वार्डों में होने वाले चुनाव में कुल 9,417 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 4,706 पुरुष और 4,711 महिला मतदाता शामिल हैं।