कांके: रांची के डेली मार्केट थाना क्षेत्र से हथियार के साथ दो अपराधी को किया गया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Feb 9, 2024 रांची के डेली मार्केट थाना क्षेत्र में वहां चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दो अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।।गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, दो गोली और एक स्कूटी बरामद किया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पकड़े गए अपराधी एक स्कूटी पर सवार होकर तेजी से मेन रोड हनुमान मंदिर के तरफ से आ रहे थे।